Skip to main content

ITI छात्रों को अग्निपथ स्कीम में मिलेंगे बोनस नंबर, केंद्र सरकार ने लिया फैसला ITI छात्रों को अग्निपथ स्कीम में मिलेंगे बोनस नंबर, केंद्र सरकार ने लिया फैसला

 

अग्निपथ स्कीम में केंद्र सरकार ने ITI पास छात्रों के लिए अन्य उम्मीदवारों के मुकाबले टेक्नीकल कैटेगरी में बोनस नंबर देने का फैसला किया है। इससे ITI पास छात्रों को बड़ा फायदा होगा।

इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट यानी ITI पास छात्रों के लिए बड़ी खबर हैं। सरकार ने सेना से जुड़ने का बेहतर अवसर ITI पास छात्रों को मुहैया करवाया है। ITI पास छात्रों को अन्य उम्मीदवारों के मुकाबले टेक्नीकल कैटेगरी में अग्निवीर की भर्ती में बोनस नंबर मिलेगा। ये फैसला केंद्र सरकार ने लिया है।

 ITI संस्थानों को जारी हुए लेटर

इसे लेकर मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल (MSDE) ने प्रशिक्षण महानिदेशक ने सभी ITI संस्थानों के प्रिंसपलों को लेटर लिखकर दिशा निर्देश जारी किया है।

इसे सरकार की तरफ से ITI छात्रों के लिए प्रोत्साहन माना जा रहा है।

किसे मिलेगा कितना बोनस

अग्निवीर योजना में सरकार ने ITI पास छात्रों को मान्यता प्राप्त ITI से दो साल की डिग्री होने पर 40 नंबर और जिनके पास 1 साल को कोर्स है उन्हें 30 नंबर देने का प्रावधान बनाया है। साथ ही डिप्लोमा धारी छात्रों को 50 नंबर दिए जाएंगे। माना जा रहा है कि सरकार की दी गई इस छूट से ITI छात्रों को बड़ा फायदा होगा। इससे उनके भीतर इस भर्ती में शामिल होने की कौतुहल तेज होगी। साथ ही छात्रों को देश सेवा करने का मौका मिलेगा।

बता दें कि कल यानी 16 जनवरी को पीएम मोदी ने अग्निवीरों के पहले बैच को संबोधित किया है। साथ ही उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं इस मौके पर उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

ITI Electrician Course

  ITI Electrician Course कुल दो साल का होता है।  ये दो साल आपको विद्युत उपकरण (Electrical Equipment) की फिटिंग, रिपेयरिंग और इंस्टॉलिंग करना सिखाया जाता है । इस कोर्स के दौरान छात्र बिजली के बारे में सीखते हैं, जैसे- तारों की स्थापना, बिजली उत्पादन, अर्थिंग, एसी करंट, डीसी करंट आदि

एक साल में लगेंगे 100 मेगा जॉब फेयर, बेरोजगारी की समस्या का होगा समाधान कौशल

  एक साल में लगेंगे 100 मेगा जॉब फेयर, बेरोजगारी की समस्या का होगा समाधान कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री सात मेगा जॉब फेयर में 25 हजार से अधिक बेरोजगारों को मिली नौकरी सवाई माधोपुर जॉब फेयर में 4 हजार 539 युवाओं ने भाग लिया, 1314 युवाओं को हुआ जॉब ऑफर एक साल में लगेंगे 100 मेगा जॉब फेयर, बेरोजगारी की समस्या का होगा समाधान कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री सात मेगा जॉब फेयर में 25 हजार से अधिक बेरोजगारों को मिली नौकरी सवाई माधोपुर जॉब फेयर में 4 हजार 539 युवाओं ने भाग लिया, 1314 युवाओं को हुआ जॉब ऑफर जयपुर, 13 मई। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग और जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को दशहरा मैदान में “राजस्थान मेगा जॉब फेयर” का आयोजन कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना के मुख्य आतिथ्य में हुआ। राज्य मंत्री श्री चांदना ने कहा कि भारत युवाओं का देश है जिसकी सबसे बड़ी चुनौती आज के समय में बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने देश मंे पहली बार युवाओं की इस विकट समस्या का समाधान राजस्थान मेगा ज...